# Tags
#मनोरंजन

Prime Video की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज, 12 जून से होगी स्ट्रीम

image 2026 06 01T155154.135

एंटरटेनमेंट डेस्क , 2 जून 2026

ओटीटी दर्शकों के लिए Prime Video एक नई और रोमांचक पेशकश लेकर आ रहा है। बहुप्रतीक्षित इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘राख’ (Raakh) का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में सस्पेंस, इमोशन और अपराध की भयावह दुनिया की झलक देखने को मिलती है।

सीरीज की कहानी 1970 के दशक के अंतिम वर्षों की दिल्ली पर आधारित है, जहां एक बच्चे के रहस्यमय अपहरण से पूरे समाज में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा हो जाता है। कहानी में माता-पिता की बेबसी और अपने बच्चे को खोजने की जद्दोजहद को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है।

सीरीज में सोनाली बेंद्रे मोना अरोड़ा और आमिर बशीर लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक अरोड़ा की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अली फजल सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश के किरदार में दिखाई देंगे, जो इस सनसनीखेज मामले की जांच करते हैं और कई चौंकाने वाले रहस्यों से पर्दा उठाते हैं।

‘राख’ का निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है। यह सीरीज 12 जून 2026 को Prime Video पर रिलीज होगी और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी।

क्राइम, सस्पेंस और इमोशनल ड्रामा से भरपूर यह सीरीज उन दर्शकों को खास तौर पर पसंद आ सकती है, जिन्हें रहस्य और थ्रिल से भरी कहानियां देखना पसंद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *