# Tags
pm modi and amit shah 1779793735

घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव पर केंद्र सरकार अलर्ट, हाई लेवल कमेटी का गठन

केंद्र सरकार ने देश में अवैध घुसपैठ और असामान्य जनसांख्यिकीय परिवर्तन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने जनसंख्या बदलाव और उससे जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के अध्ययन के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। गृह मंत्री ने कहा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाले अप्राकृतिक जनसंख्या परिवर्तन किसी भी देश के वर्तमान और भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को इस समिति के गठन की घोषणा की थी।

नशा तस्करों को अमित शाह की चेतावनी, बोले- 2047 तक देश से जड़ से खत्म करेंगे ड्रग नेटवर्क

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशा तस्करों और ड्रग नेटवर्क के खिलाफ बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत सरकार 2047 तक देश को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। नई दिल्ली में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) की वार्षिक व्याख्यान श्रृंखला को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मादक पदार्थों के गिरोहों को खत्म करने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया है और इस दिशा में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम का विषय “मादक पदार्थ: एक सीमाहीन खतरा, एक सामूहिक जिम्मेदारी” रखा गया था।

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सरकार अलर्ट, राजनाथ सिंह ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। ऊर्जा आपूर्ति, पेट्रोलियम उत्पादों और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की समीक्षा के लिए सोमवार को मंत्रियों के समूह (IGoM) की पांचवीं अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित वैश्विक संकट के बीच देश की सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

भारत विकसित कर रहा हाइपरसोनिक ग्लाइड और क्रूज मिसाइल, DRDO ने बताया-क्या है दोनों में अंतर

भारत की रक्षा क्षमता को नई मजबूती देने की दिशा में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन हाइपरसोनिक ग्लाइड और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणालियों पर तेजी से काम कर रहा है। DRDO के चेयरमैन समीर वी कामत ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है, जिसमें हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल विकास के मामले में ज्यादा आगे है और इसका परीक्षण जल्द शुरू हो सकता है।

delhi police action recovery 1777451602

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन: पाकिस्तान से आई हथियारों की खेप बरामद, 23 अत्याधुनिक गन और 92 कारतूस जब्त

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े नेटवर्क के जरिए ड्रोन और सीमा मार्गों से भारत लाई गई हथियारों की खेप को जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 23 अत्याधुनिक हथियार और 92 कारतूस बरामद किए गए हैं, साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि ये हथियार दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और अन्य राज्यों के गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों तक पहुंचाए जाने थे।

delhi police news 1777440612

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई: ISI लिंक से जुड़े ड्रोन हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI) से जुड़े ड्रोन हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में जिगाना, ग्लॉक और PX पिस्टल समेत 23 अत्याधुनिक विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद किया है और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी और इसे दिल्ली-NCR सहित विभिन्न क्षेत्रों में एंटी-सोशल एलिमेंट्स और कुख्यात गैंगस्टरों तक पहुंचाया जाना था।

pahalgam attack pm modi

पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी का सख्त संदेश, बोले – आतंक के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जाएगा और भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे नहीं झुकेगा।

Delhi Vidhansabha

दिल्ली विधानसभा को सुसाइड हमले की धमकी, सुरक्षा बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को गुरुवार सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें आत्मघाती हमले की बात कही गई। ईमेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं और जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल ईमेल के स्रोत और सच्चाई का पता लगाया जा रहा है, जबकि विधानसभा परिसर और आसपास सुरक्षा कड़ी […]