IPL 2026: केकेआर को बड़ी राहत, ‘यॉर्कर किंग’ मथीशा पथिराना की वापसी से बढ़ी उम्मीदें
रायपुर, 13 अप्रैल 2026
आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अब पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं, जिससे केकेआर की गेंदबाजी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
चोट से उबरकर टीम में वापसी
18 करोड़ रुपये में खरीदे गए श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के कारण शुरुआती चार मुकाबले नहीं खेल सके थे। अब उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से एनओसी भी प्राप्त कर ली है।
चेन्नई के खिलाफ मैच में उतरने की संभावना
केकेआर का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होना है। ऐसे में पथिराना के इस अहम मैच में टीम से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे टीम को पहली जीत की उम्मीद मिल सकती है।
अनोखे एक्शन से बल्लेबाजों के लिए खतरा
मथीशा पथिराना अपने खास ‘स्लिंगा’ एक्शन और सटीक यॉर्कर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके इसी अंदाज के कारण उन्हें ‘लिटिल मलिंगा’ भी कहा जाता है। उनका यह अनोखा एक्शन बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित होता है।

टीम के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकते हैं
पथिराना इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच विनर रहे हैं। ऐसे में केकेआर को उम्मीद है कि उनकी वापसी से टीम का प्रदर्शन सुधरेगा और हार का सिलसिला टूटेगा।
पहली जीत की तलाश में केकेआर
अब देखना होगा कि पथिराना की वापसी टीम के लिए कितना असरदार साबित होती है और क्या केकेआर चेन्नई के खिलाफ अपने जीत का खाता खोल पाती है।
Hindi 























































































































































































































































