दिल्ली-NCR में आज से ऑटो-टैक्सी हड़ताल, 3 दिन तक यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी
दिल्ली-NCR में आज से लोगों को आवागमन में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21 मई से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत पूरे NCR क्षेत्र में ऑटो और टैक्सी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनियनों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि CNG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हुआ है।
Hindi 


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































