मुख्यमंत्री साय का आज व्यस्त दौरा: पहले सोमनाथ यात्रा को करेंगे रवाना, फिर राजनांदगांव में किसानों से करेंगे सीधा संवाद
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राजनांदगांव पहुंचकर प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बेमेतरा में तूफान-बारिश भी नहीं रोक सकी विकास की रफ्तार: विष्णुदेव साय ने 105 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
रायपुर, 01 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले को 105 करोड़ 4 लाख 69 हजार रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। विशेष बात यह रही कि अचानक आए अंधड़, तेज तूफान और बारिश के बावजूद विकास कार्यों का


