गुजरात, 28 अप्रैल 2026

गुजरात के गोधरा शहर में निकाय चुनाव के नतीजों ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। वार्ड नंबर 7, जिसे पूरी तरह मुस्लिम बहुल क्षेत्र माना जाता है और जहां एक भी हिंदू मतदाता नहीं बताया जाता, वहां से हिंदू महिला उम्मीदवार अपेक्षा सोनी ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब इस क्षेत्र से किसी हिंदू उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की है। इस परिणाम को सामाजिक समरसता और भरोसे की नई तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है।

‘कौमी एकता की मिसाल’ बताई जीत
जीत के बाद अपेक्षा सोनी ने कहा कि गोधरा का अतीत सांप्रदायिक तनाव से जुड़ा रहा है, लेकिन इस बार मुस्लिम समाज ने उन पर भरोसा जताकर एक नई शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह जीत कौमी एकता का संदेश देती है और वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।

गुजरात निकाय चुनाव में AIMIM की एंट्री भी चर्चा में
राज्य में 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे जारी हो रहे हैं, जिनमें करीब 10,000 सीटों पर मुकाबला हुआ। इस चुनाव में Asaduddin Owaisi की पार्टी AIMIM ने भी दमदार एंट्री की है। दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट पर AIMIM उम्मीदवार ने कांग्रेस और बीजेपी को हराकर जीत दर्ज की, जबकि सिद्धपुर क्षेत्र में भी पार्टी ने पहली बार खाता खोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts