सरगुजा (छत्तीसगढ़), 3 मई 2026

विष्णुदेव साय ने ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा (शांतिपारा) में अचानक पहुंचकर जन चौपाल लगाई और खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा रखी गई शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर आवेदन का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जन चौपाल में सुनी समस्याएं, तुरंत दिए समाधान के निर्देश
चौपाल में ग्राम सुआरपारा निवासी राजेश शुक्ला ने आर्थिक संकट और बिजली बिल माफी की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल राहत देने और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस फैसले से प्रभावित हितग्राही ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए इसे भरोसे और राहत का बड़ा कदम बताया।

‘सुशासन तिहार’ से प्रशासन पहुंचेगा जनता के द्वार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘सुशासन तिहार’ का उद्देश्य शासन की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाना है, जिसके तहत 40 दिनों तक प्रशासन खुद गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगा और मौके पर समाधान करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुंचेगी।

जमीनी फीडबैक और विकास कार्यों की समीक्षा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। इस मौके पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत, कलेक्टर अजीत वसंत समेत अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts