पीएम आवास योजना से लाखों गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना साकार, छत्तीसगढ़ को 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की सौगात
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2 लाख नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कराया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को 3.65 लाख अतिरिक्त आवासों की सौगात दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में 11.50 लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके
‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल लॉन्च, PMAY-G हितग्राहियों को अब मिलेगी निःशुल्क रेत; सीएम साय ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के पात्र हितग्राहियों को पक्का घर बनाने के लिए निःशुल्क रेत उपलब्ध कराई जाएगी। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी।
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी बनाने पर जोर, सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 फेस-2 में 119.89 करोड़ रुपये की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन किया। परियोजना के तहत 348 HIG और MIG भवनों का निर्माण होगा, जबकि अगले चरण में 704 नए फ्लैट बनाए जाने की भी तैयारी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के सुनील पांडेय का पक्का घर का सपना हुआ पूरा
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जशपुर के सुनील पांडेय को पक्का घर मिलने से उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन उपलब्ध करा रही है।
हर पात्र परिवार तक पहुंचेगा प्रधानमंत्री आवास 2.0: मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा—भूमि सर्वे और कार्ययोजना में न हो देरी
रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की बैठक में मुख्य सचिव विकासशील ने अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि सर्वे, हितग्राहियों की पहचान तथा आवास निर्माण के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च किया गृह निर्माण मंडल का नया लोगो, आवास मेले के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन किया। इस दौरान राज्य स्तरीय आवास मेले के लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।


