CM विष्णुदेव साय का बीरगांव को बड़ा तोहफा: 135 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, ₹110 करोड़ के नए कामों की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीरगांव को 135 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी और करीब 110 करोड़ रुपये के नए कार्यों की घोषणा की। इनमें ₹82 करोड़ का STP, ₹10 करोड़ का ओवरहेड टैंक-पाइपलाइन विस्तार और नालंदा परिसर सहित कई विकास कार्य शामिल हैं।
बारिश में टपकती छत से मिली मुक्ति: प्रधानमंत्री आवास योजना से एतवार दास का वर्षों पुराना सपना पूरा, पक्के घर में परिवार के साथ सुकून
सरगुजा के रामपुर निवासी मजदूर एतवार दास को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से पक्का घर मिला। वर्षों पुराने कच्चे मकान में बारिश के दौरान टपकती छत की परेशानी खत्म हुई और परिवार को सुरक्षित व सुकून भरा जीवन मिला।
मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च किया गृह निर्माण मंडल का नया लोगो, आवास मेले के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो का विमोचन किया। इस दौरान राज्य स्तरीय आवास मेले के लकी ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।


