दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: गजपति महाराजा की परंपरा निभाकर खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के दोकड़ा में आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 में गजपति महाराजा की परंपरा निभाते हुए छेरा पहरा किया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के रथ को खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब: CM विष्णु देव साय और राज्यपाल ने निभाई ‘छेरा-पहरा’ की परंपरा, किसानों की खुशहाली की कामना
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं छेरा-पहरा की परंपरा निभाई। इस दौरान प्रदेश में उत्तम वर्षा, किसानों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की गई।
बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि, तुपकी चलाकर भगवान जगन्नाथ को दी प्रतीकात्मक सलामी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर गोंचा महापर्व-2026 के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए तुपकी चलाकर भगवान श्री जगन्नाथ को प्रतीकात्मक सलामी दी। प्रतिनिधिमंडल ने जगदलपुर में विद्युत तारों के अंडरग्राउंड किए जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।


