आशीर्वाद का दीया: भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, जलेंगे 6 लाख से अधिक दीप
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को बेमेतरा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। भद्रकाली माता मंदिर परिसर में 5 हजार दीप जलाए जाएंगे, जबकि जिलेभर में 6 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बेमेतरा में जिला स्तरीय शिक्षक एवं प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 42 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान बेमेतरा शहर में गौरव पथ के लिए 2 करोड़ रुपए और ग्राम तिवरिया में नवीन विद्युत सब-स्टेशन की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 सितंबर को बेमेतरा दौरे पर रहेंगे। वे बेसिक स्कूल मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने के साथ शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ में भूजल दोहन की ‘क्रिटिकल’ श्रेणी खत्म, अब एक भी विकासखंड नहीं
भूजल संसाधन आकलन-2026 में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश में अब एक भी विकासखंड भूजल दोहन की क्रिटिकल श्रेणी में नहीं है। वार्षिक भूजल रिचार्ज बढ़कर रिकॉर्ड 14.65 BCM पहुंच गया है, जबकि भूजल दोहन में पहली बार वार्षिक गिरावट दर्ज की गई है।
हेमाबंद पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 126 पशु गौशालाओं में भेजे गए, पंचायत सचिव निलंबित
बेमेतरा जिले के ग्राम हेमाबंद में पशुओं को कथित रूप से अनाधिकृत तरीके से बंधक बनाकर रखने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पिता-पुत्र को गिरफ्तार, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, 126 पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं में भेजने और पंचायत सचिव को निलंबित करने की कार्रवाई की
नांदघाट-मुंगेली रोड बनेगी फोरलेन, राज्य सरकार ने 21.81 करोड़ रुपए किए मंजूर
राज्य शासन ने बेमेतरा के नांदघाट से मुंगेली तक 36.40 किलोमीटर सड़क को फोरलेन में उन्नत करने के लिए 21.81 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि जारी करने का आदेश जारी हुआ है।
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में दिख रहा उत्साह
1 जुलाई 2026 से लागू होने जा रही वीबी जी राम जी योजना को लेकर प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान तेज हो गया है। बेमेतरा के गांवों में ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर योजना का प्रचार किया, जिसकी केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने


