‘ईथा’ का टीजर रिलीज: प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में श्रद्धा कपूर ने जीता दिल, दमदार फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता
श्रद्धा कपूर की आगामी बायोपिक ‘ईथा’ का पहला टीजर सामने आ गया है। टीजर में वह प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में नजर आ रही हैं। गर्भवती अवस्था में मंच पर प्रदर्शन करने वाले दृश्य ने दर्शकों को प्रभावित किया है। फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Hindi 


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































