# Tags
#अपराध / कानून #राज्य

मनगटा रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म के बाद मौत का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, रिसॉर्ट सील

file 000000007cd07208a7e494fe291d32e3

राजनांदगांव, 21 जून 2026

मनगटा स्थित एक रिसॉर्ट में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना से जुड़े रिसॉर्ट को भी प्रशासन ने सील कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, भिलाई-3 निवासी 24 वर्षीय मुस्कान तिवारी 17 जून की रात अपने दोस्तों के साथ रायपुर गई थी। इसके बाद वह मनगटा स्थित रिसॉर्ट पहुंची, जहां 18 जून की सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सोमनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, परिजनों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विश्लेषण में सामने आया कि आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और रास्ते में उसे जबरन शराब पिलाई। बाद में मनगटा स्थित रिसॉर्ट में नशे की हालत में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए, जिससे उसे गंभीर चोटें भी आईं।

मामले में पुलिस ने आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26), छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25) और घनश्याम बेलचंदन (25) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं, घटना से जुड़े विशलिंगवुड्स रिसॉर्ट को भी नियमानुसार सील कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *