रायपुर में हनीट्रैप का बड़ा मामला: दो महिलाओं पर FIR, आपत्तिजनक तस्वीरों से ब्लैकमेल कर 6 महीने में ₹2.17 लाख वसूले
रायपुर में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर आपत्तिजनक तस्वीरें ली गईं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छह महीने में 2.17 लाख रुपए वसूले गए।


