रायपुर, 13 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पावस सत्र की कार्यवाही को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने, सदन में होने वाले कार्यों की रूपरेखा तथा विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक चर्चा की।

बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सत्र से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं संसदीय पहलुओं पर भी विचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts