‘मानसून’ फिर हुआ एक्टिव: मुंबई में झमाझम बारिश, 5 दिन में छत्तीसगढ़-एमपी समेत कई राज्यों में देगा दस्तक
करीब दो सप्ताह की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मुंबई में जोरदार बारिश के बाद अब अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा और झारखंड में इसके आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।
Hindi 


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































