भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई: सिंचाई विभाग के कर्मचारी को हिरासत में लिया, एक लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप
धमतरी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारी लखेश्वर साहू को हिरासत में लिया है। आरोपी पर एक कार्य के बदले एक लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। फिलहाल एसीबी मामले की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।
Hindi 































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































