छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान: 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज, बस्तर-नारायणपुर में झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ में 25 सितंबर तक 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। बलरामपुर में 169.4% और नारायणपुर में 1600.4 मिमी बारिश हुई, जबकि बस्तर में बीते 24 घंटे में 188.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश से बस्तर में बिगड़े हालात: नदी-नाले उफान पर, जगदलपुर जलमग्न; केशकाल घाट में जाम
बस्तर संभाग में रातभर हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जगदलपुर में कई सड़कें जलमग्न हैं, जबकि केशकाल घाट में वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर, टूटा बांध और बहा रामघाट पुल; 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
सतना और चित्रकूट में लगातार मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गोरगी बांध टूटने से कई इलाकों में पानी घुस गया, जबकि मंदाकिनी नदी के तेज बहाव में रामघाट का करीब 300 मीटर लंबा पुल बह गया। मौसम विभाग ने आज 26 राज्यों में भारी बारिश की
छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तेज बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर; कोरबा में घरों में घुसा पानी
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक बारिश बढ़ने का अनुमान जताया है। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी है। कोरबा में तेज बारिश के चलते दादर नाला उफान पर आ गया और कई
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले चार दिनों में बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में प्रदेश के उत्तरी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को बोदरी में सबसे अधिक 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे अहम; IMD ने जारी की चेतावनी
उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव से छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। IMD ने अगले 24 घंटे सतर्क रहने की सलाह दी है।
CG Weather: सरगुजा में बिजली का कहर, बिलासपुर में पेड़ गिरा; अब तक 66% कम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मंगलवार सुबह रायपुर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जबकि सोमवार शाम बिलासपुर में आंधी-तूफान के साथ हुई मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। मौसम


