# Tags
IMG 20260623 154752

कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: जंगल से मिला नक्सलियों का विस्फोटक डंप, 4 बंदूक समेत कई सामान बरामद

कांकेर जिले के आमाटोला जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का एक खुफिया डंप बरामद किया गया, जहां से 4 भरमार बंदूक, 2 वायरलेस सेट, नक्सली वर्दी और अन्य सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई कांकेर पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने की।