# Tags
#राज्य

कोरिया कटगोड़ी हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, भाजपा नेता लल्ला सिंह की हत्या के बाद इलाके में लागू हुई धारा 163

089324

कोरिया, 18 जून 2026

जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। संभावित शांतिभंग की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी है।

कलेक्टर रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार महलपारा बैकुंठपुर, नौगई और कटगोड़ी स्थित क्रेशर प्लांट क्षेत्र के 300 मीटर दायरे में किसी भी प्रकार के घातक हथियार, विस्फोटक सामग्री, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और आमसभा पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही क्षेत्र में आपत्तिजनक नारेबाजी और पोस्टर वितरण पर भी रोक लगाई गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुए विवाद के बाद रात करीब 10:30 बजे लल्ला सिंह अपने साथियों योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, मयंक सिंह और नागेंद्र सिंह के साथ ग्राम कटगोड़ी पहुंचे थे। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर मनोज त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी और अन्य लोगों ने उनकी फॉर्च्यूनर वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस घटना में भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी नागेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *