मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश, धान खरीदी से जल प्रबंधन तक योजनाओं की समीक्षा
मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय सचिवों की बैठक हुई। इसमें धान खरीदी, जल प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार, ई-गवर्नेंस, सेवा सेतु और जिलों की मॉनिटरिंग सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश दिए गए।
विशेष लेख: तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, डिजिटल क्रॉप सर्वे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ प्रदेश में अव्वल
छत्तीसगढ़ का नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला डिजिटल क्रॉप सर्वे के क्रियान्वयन में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट में 87 प्रतिशत कार्य पूर्णता के साथ जिले ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। जिले में 53,524 लक्षित प्लॉटों में से 47,350 का सर्वे पूरा हो चुका है।
जमीन सीमांकन हुआ आसान: घर बैठे ऑनलाइन करें आवेदन, 7 दिनों में लागू होगा नया मॉड्यूल
छत्तीसगढ़ में जमीन के सीमांकन की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन करने की तैयारी है। नए मॉड्यूल के लागू होने के बाद नागरिक CSC, चॉइस सेंटर, सिटीजन पोर्टल या सेवासेतु के जरिए आवेदन कर सकेंगे। विवाद या आपत्ति नहीं होने पर तहसील कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।
CM साय का सुशासन मॉडल: 435 प्रशासनिक सुधारों से बदली शासन की तस्वीर, डिजिटल सिस्टम बना सबसे बड़ा हथियार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि डिजिटल सुशासन, प्रशासनिक सुधार और तकनीक आधारित सेवाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ में शासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाया जा रहा है। 435 प्रशासनिक सुधारों, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु, सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 और भूमि सुधारों के जरिए प्रदेश


