रायपुर, 30 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बुधवार, 30 सितंबर का आधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिनभर बैठकों, शासकीय कार्यों और नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सुबह बैठक के बाद मंत्रालय के लिए रवाना होंगे CM

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

11:30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक

मुख्यमंत्री 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नवा रायपुर अटल नगर में कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित समय निर्धारित है।

शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से कार द्वारा रवाना होंगे।

नशा मुक्त भारत अभियान की पदयात्रा में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे फाफाडीह चौक, रायपुर पहुंचेंगे। यहां 4:30 बजे से 5:30 बजे तक ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आयोजित पदयात्रा सप्ताह में सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 5:30 बजे सरदार वल्लभ भाई चौक (लाल चौक), देवेन्द्र नगर, रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद आरक्षित समय रहेगा।

रात में मुख्यमंत्री निवास पर बैठक

रात्रि 8:00 बजे से 9:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास पर बैठक निर्धारित है। इसके बाद 9:30 बजे से मुख्यमंत्री का आरक्षित समय और रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts