दुर्ग, 08 अक्टूबर 2026

भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की वजह से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों का आकलन किया जा सकेगा।

फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता आग को नियंत्रित करने और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts