रायपुर, 23 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई किसान तुहर टोकन ऐप की सुविधा किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। अब किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए उपार्जन केंद्रों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसका लाभ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही क्षेत्र के किसान दिनेश कुमार राय को भी मिला है। उन्होंने घर बैठे मोबाइल से टोकन प्राप्त कर मरवाही धान उपार्जन केंद्र में 80 क्विंटल धान का विक्रय किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की सुविधा और आर्थिक समृद्धि के लिए धान खरीदी व्यवस्था में डिजिटल तकनीक का उपयोग कर रही है। किसान तुहर टोकन ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे अपनी उपज बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।
किसान दिनेश कुमार राय ने बताया कि पहले धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त करना किसानों के लिए बड़ी चुनौती होती थी। टोकन कटवाने के लिए उपार्जन केंद्रों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे और लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन मिल जाने से यह परेशानी दूर हो गई है।
उन्होंने बताया कि किसान तुहर टोकन ऐप से निर्धारित टोकन प्राप्त करने के बाद वे अपना 80 क्विंटल धान लेकर मरवाही उपार्जन केंद्र पहुंचे। वहां धान विक्रय की प्रक्रिया आसानी से पूरी हुई। केंद्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किए गए सुधारों से किसानों को काफी राहत मिली है।
राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। इस दर के अनुसार दिनेश कुमार राय द्वारा बेचे गए 80 क्विंटल धान का कुल मूल्य 2 लाख 48 हजार रुपये होता है। बेहतर समर्थन मूल्य मिलने से किसानों को कृषि कार्यों में निवेश करने और परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
दिनेश कुमार राय ने कहा कि डिजिटल टोकन सुविधा से अब किसानों को अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ती। वे अपनी सुविधा के अनुसार घर बैठे टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर धान लेकर उपार्जन केंद्र पहुंच सकते हैं। इससे केंद्रों में भीड़ और लंबी कतारों की समस्या कम करने में मदद मिल रही है।
किसान दिनेश कुमार राय ने किसान तुहर टोकन ऐप, सुगम धान खरीदी व्यवस्था और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से खेती-किसानी को मजबूती मिल रही है।
मरवाही के किसान दिनेश कुमार राय का अनुभव बताता है कि आधुनिक तकनीक और किसान हितैषी योजनाओं के समन्वय से धान खरीदी की प्रक्रिया पहले से अधिक सुविधाजनक हो रही है। डिजिटल टोकन व्यवस्था किसानों का समय और श्रम बचाने के साथ उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


