# Tags
#State

महतारी वंदन योजना में अटकी किस्तें, ई-केवाईसी गड़बड़ी से महिलाएं परेशान

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ पाने में महिलाओं को राहत के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई-केवाईसी प्रक्रिया में तकनीकी खामियों के कारण हजारों महिलाएं भुगतान से वंचित हो रही हैं और दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, आवेदन के समय हुई छोटी-छोटी त्रुटियां अब बड़ी बाधा बन गई हैं। पोर्टल पर नाम और आधार की जानकारी में असंगति के चलते किस्तें अटक रही हैं। भीषण गर्मी के बीच महिलाएं सुधार के लिए लगातार कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, वहीं सर्वर की धीमी गति से समस्या और गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब दो हजार मामलों में डेटा सुधार अब भी लंबित है।

विभाग का कहना है कि सुधार प्रक्रिया को राज्य स्तर पर भेजा गया है, लेकिन 30 जून की समय-सीमा नजदीक आने से लाभार्थियों की चिंता बढ़ती जा रही है। इस बीच चॉइस सेंटरों पर अवैध वसूली की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिस पर प्रशासन ने बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। अब महिलाओं का सवाल है कि सम्मान देने वाली इस योजना में उन्हें वास्तविक सम्मान कब मिलेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *