ईरान में आम लोगों को दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग, लाइव शो में एंकर ने चलाई AK-47
Iran में अमेरिका और खाड़ी देशों के साथ बढ़ते तनाव के बीच आम नागरिकों को सार्वजनिक रूप से हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। राजधानी Tehran के हफ़्ते तिर स्क्वायर पर बनाए गए गन बूथों में महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को AK-47 चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
इसी बीच ईरान के सरकारी टीवी पर लाइव प्रसारण के दौरान भी हथियार प्रशिक्षण का प्रदर्शन देखने को मिला। एक कार्यक्रम में टीवी एंकर को AK-47 चलाना सिखाया गया। लाइव शो के दौरान एंकर ने संयुक्त अरब अमीरात यानी United Arab Emirates के राष्ट्रीय झंडे पर गोली चला दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान का यह कदम क्षेत्र में बढ़ती सैन्य तैयारियों और आक्रामक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
Hindi 











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































