सक्ती, 15 जून 2026

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। डभरा थाना क्षेत्र के भेड़िकोना गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान तिहारिन बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोटें लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts