रायपुर, 22 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर उनका आचरण लोकतांत्रिक मर्यादा के प्रतिकूल और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से इस प्रकार के राजनीतिक स्टंट की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मामले को केंद्र सरकार ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पेपर लीक को पाप बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। परीक्षा को दोबारा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित किया गया और उसका परिणाम भी घोषित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे की आड़ लेकर युवाओं को भ्रमित करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास जैसे प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर विपक्ष द्वारा किया गया प्रदर्शन लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता इस प्रकार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts