एंटरटेनमेंट डेस्क,22 जुलाई 2026
नई दिल्ली। भारतपे के सह-संस्थापक अशनीर ग्रोवर की जिंदगी पर बन रही बायोपिक को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। इसकी वजह निर्देशक राहुल मोदी के साथ क्रिएटिव मतभेद बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान इस बायोपिक के जरिए स्टार्टअप की दुनिया पर आधारित कहानी का हिस्सा बनने के इच्छुक थे। उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम किया और उसमें कई सुझाव दिए, लेकिन बाद में निर्देशक के साथ रचनात्मक मतभेद होने के कारण उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल मोदी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और यह उनके करियर की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म होगी। वहीं, श्रद्धा कपूर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री बनी हुई हैं और उनके प्रोजेक्ट से बाहर होने की कोई जानकारी नहीं है।
आमिर खान के बाहर होने के बावजूद फिल्म का काम जारी है। अब मेकर्स अशनीर ग्रोवर की भूमिका के लिए कम उम्र के अभिनेता की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस रोल के लिए दो से तीन बड़े कलाकारों से बातचीत चल रही है और जल्द ही कास्टिंग को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
हालांकि, आमिर खान के फिल्म छोड़ने की खबर पर अभी तक न तो अभिनेता और न ही फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है।


