US-ईरान सीजफायर टूटने से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, नेतन्याहू बोले- जंग अभी खत्म नहीं हुई
अमेरिका-ईरान सीजफायर समाप्त होने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव फिर बढ़ गया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ और सेना नए अभियानों की तैयारी कर रही है।
ENG vs IND: इंग्लैंड से टी20 सीरीज हारते ही टीम इंडिया ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 6 साल बाद हुआ ऐसा
इंग्लैंड ने भारत को चौथे टी20 में 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी टी20 सीरीज गंवा दी, जो पिछले 6 साल में पहली बार हुआ है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में रहेंगे शामिल, संगठनात्मक कार्यक्रम में करेंगे सहभागिता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
‘PWD राज्य का ग्रोथ इंजन’, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अफसरों को दी सख्त चेतावनी, लेट काम पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, सितंबर-अक्टूबर तक नए कार्यों के आदेश जारी करने और समय पर काम पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।
CM विष्णुदेव साय बोले- आज की लखपति दीदी कल बनेगी करोड़पति, ‘दीदी के गोठ’ से बदल रही हजारों महिलाओं की जिंदगी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'दीदी के गोठ' वार्षिकोत्सव-2026 में कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भरता, नवाचार और स्वरोजगार की प्रेरणा देने का सशक्त माध्यम बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने कॉफी टेबल बुक, 'बिहान वाणी' पत्रिका और 'मोर गांव मोर पानी' पुस्तक का विमोचन किया।
आरंग विधानसभा को 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग विधानसभा के समोदा में 128 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्राम रीवा में 4 करोड़ रुपये के स्टॉप डैम सहित कई विकास कार्यों की घोषणा करते हुए सरकार की सुशासन और जनकल्याण की प्राथमिकताओं को दोहराया।
छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला: सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की 5 अधिकारियों की नई सूची
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन को मंत्रालय भेजा गया है, जबकि विजय दयाराम के. को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
3 साल फरार, फिर सरेंडर… अब EOW के शिकंजे में रामगोपाल अग्रवाल, 17 जुलाई तक रिमांड
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाला मामले के आरोपी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को विशेष अदालत ने 17 जुलाई तक EOW की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान उनसे मामले में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
छत्तीसगढ़ में अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, 2027-28 से लागू होगी नई व्यवस्था
छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2027-28 से राज्य के सभी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से 31 मार्च तक संचालित करने का फैसला किया है। नए सत्र के पहले दिन ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, साइकिल सहित सभी छात्रहितैषी योजनाओं का लाभ मिलेगा।


