रायपुर,22 जुलाई 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 22 जुलाई 2026 (बुधवार) का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से करेंगे और 10:45 बजे मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 11:10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां 11:10 बजे से 11:40 बजे तक यूनिसेफ की बैठक आयोजित होगी।
इसके बाद 11:40 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होकर 1:25 बजे स्पीकर हाउस, शंकर नगर, रायपुर पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम 2:45 बजे तक आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 2:45 बजे स्पीकर हाउस से रवाना होकर 2:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका शेष समय आरक्षित रहेगा।


