हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 28 जून को, रायपुर के 35 केंद्रों में 9,856 अभ्यर्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए 28 जून को रायपुर के 35 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 9,856 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा
रायपुर से शुरू हुई सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा में 1000 से अधिक विशिष्टजन, कलाकार और साहित्यकार विशेष ट्रेन से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव को दी 510 करोड़ से अधिक के 333 विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को खरीफ 2026 से प्रति एकड़ 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
पीएम-किसान उत्सव दिवस में स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी, किसानों तक पहुंची योजनाओं की जानकारी
बस्तर जिले में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों, किसान परिवारों और सामुदायिक संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों तक केंद्र सरकार की कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने दिया इस्तीफा, लेबर पार्टी में बढ़ी सियासी हलचल
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव, घटते जनसमर्थन और राजनीतिक चुनौतियों के बीच लिए गए इस फैसले के बाद अब देश के अगले प्रधानमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
CM साय के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: अवैध खनन के खिलाफ चला बुलडोजर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बलौदाबाजार में 6 क्रशर इकाइयों को सीलबंद किया गया, जबकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त चैन माउंटेन मशीन जब्त की
भारत से हार के बाद अफगान कप्तान को झटका: ICC ने नियम तोड़ने पर लगाई फटकार
भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक जड़ने वाले अफगानिस्तान के कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी को ICC ने नियमों के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई है। मैच के दौरान बार-बार पिच के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने पर यह कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर सख्त कार्रवाई, अवैध रेत भंडारणकर्ताओं को जारी हुआ नोटिस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान जारी है। केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त टीम ने रात्रिकालीन निरीक्षण कर ड्रोन सर्वे के जरिए अनियमितताओं का पता लगाया।


