36 गढ़ों की ऐतिहासिक पहचान होगी बहाल, धरसींवा के कूंरा को फिर मिलेगा कुंवरगढ़ नाम, क्षेत्र में जश्न
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने धरसींवा के नगर पंचायत कूंरा का नाम बदलकर कुंवरगढ़ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। विधायक अनुज शर्मा की पहल पर लिए गए इस फैसले से क्षेत्र में जश्न का माहौल है।


