जगदलपुर को मिलेगी आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की सौगात, वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा प्रस्ताव
बस्तर में वंदे भारत ट्रेन चलाने की संभावनाओं को लेकर रेलवे ने तैयारी तेज कर दी है। जगदलपुर में कोचिंग और मेंटेनेंस डिपो बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। डीआरएम अमिताभ सिंघल ने स्टेशन विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया।

