बस्तर में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 2.38 करोड़ का 476 किलो गांजा जब्त, सात आरोपी गिरफ्तार
बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2.38 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर पिकअप और बाइक जब्त की गई है।
नक्सल प्रभावित सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से पहुंचे गुजरात, प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता परेड के बने साक्षी
नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से गुजरात के एकता नगर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह और परेड के साक्षी बने ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों का उत्साह बढ़ाया। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कर लौटे
छत्तीसगढ़ बनेगा विज्ञान और तकनीक का प्रमुख केंद्र, आईआईएससी के सहयोग से टेस्टिंग सेंटर और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएससी बेंगलुरु के निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ में तीन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर चर्चा की। प्रदेश में विश्वस्तरीय मटेरियल टेस्टिंग सेंटर, चार वर्षीय बीएससी-बीएड संस्थान और आधुनिक चिकित्सा अनुसंधान एवं डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में सहयोग का प्रस्ताव है। इससे बस्तर,
अमित शाह का बड़ा ऐलान:नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर छत्तीसगढ़ 10 साल में अमीर होंगे लोग, महतारी वंदन की 33वीं किस्त भी जारी
रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की उपलब्धि पर सुरक्षा बलों को बधाई दी। उन्होंने नवा रायपुर में 5 लाख पीपल के पेड़ लगाकर दुनिया की सबसे बड़ी पीपल सिटी विकसित करने, छत्तीसगढ़ को देश के शीर्ष तीन पर्यटन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार, कहा विकसित भारत में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभकामना संदेश के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे और तकनीक के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री साय को आत्मीय पत्र, छत्तीसगढ़ के विकास, नक्सलवाद और जनकल्याणकारी योजनाओं का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आत्मीय पत्र लिखकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पत्र में नक्सलवाद के खात्मे, 51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं, महतारी वंदन योजना, किसानों, युवाओं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के स्टॉल का किया अवलोकन, बस्तर के कलाकारों की कला और संस्कृति की सराहना
गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने बस्तर और नारायणपुर के कलाकारों से बातचीत कर डोकरा शिल्प, बांस शिल्प और कोसा साड़ियों की सराहना की। कलाकारों ने बस्तरिया रेला की प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया।
नक्सलमुक्त बस्तर के गांवों तक पहुंचेगी विकास की सड़क, 485 बसाहटों को मंजूरी, 280 के लिए 804 करोड़ के प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए
दीपावली से पहले बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। 485 बसाहटों के सड़क कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि 280 बसाहटों के लिए 804.06 करोड़ रुपये की लागत से 263 सड़क कार्यों के प्रस्ताव प्राप्त हुए
ओडिशा के कोटपाड़ में कत्लखाने से 27 गायों का रेस्क्यू, 9 क्विंटल गौमांस बरामद, पूरे नेटवर्क की जांच की मांग
ओडिशा के कोटपाड़ में कार्रवाई के दौरान 27 गायों को कत्लखाने से बचाया गया और करीब 9 क्विंटल गौमांस बरामद होने की जानकारी सामने आई। गौ सेवकों ने गौमांस के संभावित परिवहन और बिक्री नेटवर्क की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़ में संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर हाई अलर्ट जारी, कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक सतर्क रहने के निर्देश
छत्तीसगढ़ में संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव की आशंका के चलते राज्य शासन ने 27 से 29 अक्टूबर तक हाई अलर्ट जारी किया है। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। राहत शिविरों, स्वास्थ्य सेवाओं और बचाव दलों को तैयार रखने पर जोर


