छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का बड़ा असर, 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।


