चांपा थाने में युवक की मौत से हंगामा, परिजनों ने घेरा थाना; जांच जारी
जांजगीर-चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर थाने का घेराव किया, जबकि पुलिस ने मिर्गी के दौरे के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कही है। मामले में एक आरक्षक को निलंबित किया गया


