CG में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: PV ऐप पर विवाद गहराया, फसल सर्वे और राजस्व सेवाओं पर पड़ेगा असर
छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी खामियों और लंबित मांगों को लेकर पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे फसल सत्यापन, किसान पंजीयन और आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के काम प्रभावित होने की आशंका है।


