महासमुंद जिला जेल में बंदी की अचानक मौत, सुबह चक्कर खाकर गिरा, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
महासमुंद जिला जेल में बुधवार सुबह बंदी सैय्यद अशफाक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह चक्कर खाकर गिर पड़ा था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।


