छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी में बदलाव, 9 नवंबर का स्थानीय अवकाश निरस्त, अब 20 नवंबर को रहेगा अवकाश
छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के स्थानीय अवकाश में बदलाव किया है। 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए घोषित स्थानीय अवकाश निरस्त कर दिया गया है। अब 20 नवंबर, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।
छत्तीसगढ़ में छह महीने तक तबादलों पर लग सकती है रोक, जनगणना 2027 में तैनात और प्रशिक्षित कर्मचारियों को नहीं हटाने के निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच जनगणना कार्य में तैनात अधिकारियों और प्रशिक्षित कर्मचारियों के तबादलों से यथासंभव बचने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने छह महीने या जनगणना कार्य पूरा होने तक स्थानांतरण टालने को कहा है।


