मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में गौमाता की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और खेतों में भरपूर फसल होने की कामना करते हुए प्रकृति संरक्षण एवं गौसेवा का संदेश दिया।
राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर भगवान बांके बिहारी के किए दर्शन, प्रदेश में सुख-शांति और खुशहाली की मांगी दुआ
गोवर्धन पूजा के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के सदर बाजार स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


