जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई पहल,साय सरकार में कंडोरा में खुलेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, 50 सीटों से शुरू होगा दाखिला
जशपुर के कंडोरा में 50 सीटों वाला फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू करने की तैयारी है। 1.10 करोड़ रुपये के भवन में प्रारंभिक संचालन होगा, जबकि चराईडांड में 13.93 करोड़ रुपये से हाईटेक स्थायी कैंपस विकसित किया जाएगा।


