भुवन कबाड़ी दुकान में आग से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दीं लपटें; दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा
जगदलपुर के गीदम रोड स्थित भुवन कबाड़ी दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत की बात है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।


