रायपुर में ‘मन की बात’ सुनने पहुंचे CM साय: बोले—देश के नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान देता है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी सुनी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशभर के नवाचारों और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय पहचान देने के साथ ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करता है।


