सुरक्षित बचपन अभियान के तहत दुर्ग के न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार, बाल शोषण और साइबर अपराध से बचाव के तरीके
दुर्ग जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के तहत स्कूलों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल शोषण से बचाव, साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा की जानकारी दी।


