छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, खरसिया नाका रोड पर सीसी रोड और सीतापुर में रात में भी काम जारी
अंबिकापुर के खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण तेजी से जारी है। खरसिया नाका रोड तीन महीने और सीतापुर की सड़क छह महीने में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। सीतापुर में रात में भी निर्माण कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की प्रतिमा का किया अनावरण, इंजीनियरिंग कॉलेज के नामकरण की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और अंबिकापुर के इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा की। सीतापुर को 28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 3.82 किलोमीटर फोरलेन सड़क की सौगात भी मिली।


