CM TODAY SCHEDULE:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक, उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह और करमा पूजा पर्व महोत्सव में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक, स्वास्थ्य विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक और उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात में वे रोहिणीपुरम स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में करमा पूजा पर्व महोत्सव में भाग लेंगे।
टाउन हॉल में सजा जनजातीय कला और हुनर का बाजार, 2 नवंबर तक चलेगा आदि बाजार 2026, देशभर के कारीगरों को मिलेगा मंच
रायपुर के टाउन हॉल में मंत्री रामविचार नेताम ने आदि बाजार 2026 का शुभारंभ किया। 2 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के जनजातीय कारीगर अपने पारंपरिक शिल्प और हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित एवं बिक्री कर सकेंगे। इससे कारीगरों को उचित मूल्य और नए बाजार मिलने की उम्मीद है।
बस्तर दशहरा की अनोखी परंपरा भीतर रैनी, आधी रात को रथ लेकर कुम्हड़ाकोट पहुंचे आदिवासी, आज होगी वापसी
बस्तर दशहरा की करीब 600 साल पुरानी भीतर रैनी की रस्म बुधवार देर रात निभाई गई। माड़िया समुदाय के लोग आठ चक्कों वाले विशालकाय विजय रथ को कुम्हड़ाकोट के जंगल ले गए। गुरुवार को नवा खानी की रस्म के बाद रथ वापस मां दंतेश्वरी मंदिर लाया जाएगा।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, जिप्सी सफारी के साथ गुफा और बम्बू राफ्टिंग का मिलेगा रोमांच
बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सफारी सत्र 12 दिन पहले शुरू हुआ। पर्यटक जिप्सी सफारी, कोटमसर गुफा, तीरथगढ़ जलप्रपात, बम्बू राफ्टिंग, कयाकिंग और धुरवा जनजातीय नृत्य का आनंद ले सकेंगे।
बस्तर दशहरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में 618 साल पुरानी परंपरा के तहत दंतेवाड़ा से जगदलपुर रवाना हुईं मां दंतेश्वरी की डोली
बस्तर दशहरा की 618 साल पुरानी परंपरा के तहत मां दंतेश्वरी की पावन डोली रविवार को दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए रवाना हुई। डंकिनी पुल पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। वहीं, फूल रथ का पहिया और मुख्य लकड़ी टूटने से परिक्रमा प्रभावित हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं


