कांकेर/चारामा,25 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मारकाटोला घाट में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक डीजे पिकअप वाहन के ऊपर जा चढ़ा। हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौत होने की सूचना सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीजे पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।

फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts