रायपुर, 28 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और कई इलाकों में बनी बाढ़ की स्थिति के बीच फसल नुकसान झेल रहे किसानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राहत का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल नुकसान का सर्वे कराया जाएगा और आकलन के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

सुकमा रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी है। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे और वहां हुए नुकसान की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण कई जगहों पर फसल और मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके बाद नुकसान का आकलन और सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

सिंगापुर दौरे को लेकर भी दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आगामी सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई उद्योग नीति लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में निवेश आकर्षित करने के लिए देश-विदेश में इन्वेस्टर मीट आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान राज्य में निवेश की संभावनाओं और नई उद्योग नीति के तहत उपलब्ध अवसरों को लेकर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts