रायपुर, 25 नवंबर 2026
छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव श्री नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप छत्तीसगढ़ में संचालित विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की जानकारी साझा की।
मुलाकात के दौरान श्री गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने प्रदेश में संचालित प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतिगत प्रयासों से श्री नृपेंद्र मिश्र को अवगत कराया।
इस अवसर पर श्री मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास की प्रक्रिया में सभी वर्गों और क्षेत्रों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाना है।
यह सौजन्य भेंट विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य की योजनाओं और नीतिगत प्राथमिकताओं को साझा करने के अवसर के रूप में महत्वपूर्ण रही।


